CG News : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत…घर लौटते वक्त हुई घटना…आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद फरार…तलाश जारी

0
50

बालोद। बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 पर हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसा ग्राम चिटौद के पास बरडिया राइस मिल के करीब हुआ। शिक्षक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि मृतक की पहचान श्रवण कुमार ठाकुर (45 वर्ष) निवासी ग्राम मोखा थाना भखारा के रूप में की गई है। श्रवण केशकाल विकासखंड के ग्राम बनिया में शिक्षक थे। बुधवार को वे स्कूल के काम से केशकाल गए हुए थे, जहां से लौटते वक्त बरडिया राइस मिल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।













हादसे में उनका शरीर अज्ञात चारपहिया वाहन के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here