CG News: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़… किराये के मकान में किया जा रहा था देह व्यापार…5 महिलाओं सहित कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
855

बिलासपुर। थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक अभय सिंह बैस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साईं विहार अपार्टमेंट अमेरी स्थितं फ्लैट के रूम नंबर 11 एवं 13 को किराये में लेकर दीगर राज्य निवासी महिलाओ को लाकर अनैतिक देह व्यापार का व्यवसाय किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सी एस पी सिविल लाईन उमेश गुप्ता भा.पु.से. को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया, जो पर्याप्त पुलिस बल पुरूष एवं महिला के साथ थाने आकर कार्यवाही के लिये रवाना हुए और एक प्वाइंटर नियुक्त कर और उसे भेज कर मुखबिर से प्राप्त सूचना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की ज़िम्मेदारी दी गई प्वाइंटर के द्वारा जब सूचना की पुष्टि हो गई तब पुलिस टीम के साथ वहाँ पहुँचकर रेड किया गया मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर वो ख़ुद को इस देह व्यापार का संचालक बताए जिनमें जावेद उर्फ रुख़सार अहमद, नाज़ी अंसारी और महिलाएँ मधुबाला बरमन, रेखा कुर्रे होना बताए । अंदर के कमरे खुलवाने पर पता चला कि वहां एक लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में बिस्तर में पड़े हुए हैं। मौक़े पर तलाशी की कार्यवाही करने के पश्चात आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देहव्यापार चलाया जाना बताया। तदोपरांत उन दोनों जगहों पर जिनमें से एक गोकुल धाम पार्क मे रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेस 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जाना बताया गया। उक्त दोनों जगहों पर पहुँच कर पुलिस टीम के द्वारा रेड की कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया, इनके पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65830 रूपये, मोबाईल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तु उपयोग किये हुये कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतले, एक सीटी 100 पुरानी मोटर सायकल, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक, बलेनो कार एवं स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाये जाने से मौके पर धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द कर थाना वापस आये देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस कृत्य में संलिप्त दलालों, संचालको एवं ग्राहकों में कुल 05 महिलाओं एवं 11 पुरूषो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। साथ ही 07 लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया है, इनमें से 04 लड़किया कलकत्ता की रहने वाली है, उनको रेस्क्यू करके पुनर्वास हेतु कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

नाम आरोपीगण :-

















1. रूखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर

2. नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर पता 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

3. चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी पता सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

4. अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक पता बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

5. गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे पता सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

6. दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा पता मुड़ापार बिलासपुर

7. तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा पता 159 जमनी पाली साडा दर्री जिला कोरबा

8 विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल पता 146 सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा

9. सतीश गौतम पिता व्ही डी गौतम पता साडा कालोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दर्री जिला कोरबा

  1. अफजल हुसैन पिता अली हुसैन पता शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर
  2. . दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर पता 05 पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर
  3. मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन पता लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली
  4. रेखा कुर्रे पति राम सिंह कुर्रे पता पलानसरी कबीरधाम
  5. लक्ष्मी चंद्रा पति दिनेश चंद्रा पता 21 सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
  6. गीता शर्मा पति दीपक शर्मा पता सुचित्रा विहार कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
  7. 16. शांता गंधर्व पति अर्जुन गंधर्व उम्र 54 साल पता आसमा कालोनी थाना सकरी बिलासपुर

सराहनिय भूमिका – नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक अभय सिंह बैस थाना प्रभारी सकरी, महिला निरीक्षक भारती मरकाम थाना प्रभारी सिरगिट्टी, सउनि 0 हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, गणेश राम महिलांगे, कृष्ण कुमार यादव थाना सकरी, महिला प्रआर0 रीना प्रधान थाना सिरगिट्टी, आर0 413 राजेश नारंग, आर0 534 देवेन्द्र दुबे, महिला आर0 1144 प्रीति वर्मा थाना सिविल लाईन, आर0 1419 संजय बंजारे, 1264 मालिक राम साहू, महिला आर 285 दुर्गा ओगरे एवं महिला आर0 1015 मिथलेश पावले की विशेष भूमिका रही है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here