CG News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी…45 लोग घायल…5 महिलाएं गंभीर… 

0
34

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में मजदूरो से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 45 लोग घायल हो गये। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना खरोरा तिल्दा मार्ग के मोहरेंगा मोड़ के पास की है।

 











जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पिकअप में भर 45 से ज्यादा मजदूर खरोरा के बाड़ी आ रहे थे। इस दौरान खरोरा तिल्दा मार्ग पर मोहरेंगा मोड़ के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 45 मजदूर घायल हो गये।

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा हैं कि घायलों में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया गया है।

 

बता दें खरोरा के सीआईएल बाड़ी में सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां पर हर दिन बड़ी संख्या में मजदूरों को मालवाहक गांड़ी में भरकर लाया जाता है। आज सुबह भी मजदूर मजदूरी करने के लिए पिकअप में सवार होकर पहुंच रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं सभी घायलों का उपचार जारी है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here