जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सवारी बस ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ है।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक के परिजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्काजाम कर दिया है। जिससे बिलासपुर रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है।
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/07/D_GetFile-copy-scaled.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.21.09-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-1.14.55-PM.jpeg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/03/gifmaker_me-2.gif)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/piyush-final-1.jpg)
![](https://raigarhtopnews.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-6.25.35-PM.jpeg)