कोरबा: गर्मी से लोगों को राहत और मौज-मस्ती के लिए निगम की ओर से चालू किया गया वेवपूल अब विवाद का कारण बन रहा है। रविवार को वेवपूल में स्नान के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं ने बाल पकड़कर एक-दूसरे से जमकर मारपीट की। वहीं अब मारपीट का यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें





कोरबा नगर निगम की ओर से सीएसईबी चौक के पास स्थित अप्पू गार्डन में वेवपूल का संचालन किया जाता है। आम लोगों के लिए वेवपूल को तीन दिन के लिए खोला जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए लोग बड़ी संख्या में वेवपूल के करीब पहुंच रहे हैं।
रविवार को अप्पू गार्ड के मेन गेट पर वेवपूल में जाने के लिए युवकों की लंबी कतार लगी थी। इन्हीं में से एक समूह वेव पूल में स्नान के बाद आपस में भिड़ गया। समूह में शामिल महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगी।
उनके बीच तीखी नोक-झोंक हुई। विवाद बढ़ता से आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। लेकिन दोनों समूह के सदस्य जैसे ही वेवपूल से बाहर निकलीं उनके बीच विवाद फिर शुरू हो गया।
कार के शीशे तोड़े
इस बीच एक समूह ने दूसरे के कार पर हमला किया और कांच को तोड़ दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी वेवपूल में दो युवकों का समूह आपस में भीड़ गया था।
दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी। मामला संज्ञान के आने पर नगर निगम ने आरोपियों के खिलाफ सीएसईबी चौकी में केस दर्ज कराया था। इसके बाद भी वेवपूल पर स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। मौज-मस्ती के दौरान लोग आपस में टकरा रहे हैं।
