CG News: पेंट फैक्ट्री में भीषण आग….मची अफरातफरी…एक महिला झुलसी अस्पताल में भर्ती 

0
35

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में गुरुवार को एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी के हालात बन गए। आगजनी में एक महिला झुलसी भी है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच की है। आग पर काबू पाने आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक उन्हें शाम 7 बजकर 2 मिनट पर पेंट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। आग तेजी से बढ़ रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए मौके पर एक और फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना की गई। बावजूद इसके आग काबू में आने के बजाय और तेजी से बढ़ती जा रही थी। आसपास के उद्योग तथा बीरगांव नगर निगम से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। पुलिस के अनुसार रात 9 बजे के बाद आग पर काफी हद तक काबू किया जा सका।











आग लगने की वजहों का अब तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड के कर्मी शार्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लगने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। गर्मी शुरू होने के पहले ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आगजनी की घटनाएं होने लगी हैं। राजधानी के फूल चौक में एक साथ तीन दुकानों में आग लगने की घटना के बाद पंडरी स्थित एक होटल में बुधवार को आगजनी की घटना हुई थी।

आग से झुलसी महिला की जानकारी नहीं

फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला के आग से झुलसने की बात सामने आई है, जिसे उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आग से महिला के पैर जल गए हैं। घायल महिला के बारे में पुलिस को कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को काबू करने में जुटी हुई है।

ऑयल होने की वजह से तेजी से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में पेंट बनाने के काम आने वाला आइल-कैमेकल रखा हुआ था। साथ ही पेंट में ऑयल मिला रहता है। इस वजह से फैक्ट्री में लगी आग तेजी से फैलने लगा। फैक्ट्री के आसपास खाली जगह है, इस वजह से आगजनी की बड़ी घटना हाेने से बच गई।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here