CG NEWS: दिल्ली एयरपोर्ट के अफसर ने जहर खाकर की आत्‍महत्‍या, सदमे में पत्‍नी ने भी दे दी जान, चार महीने पहले रायपुर में हुई थी शादी

0
37

बलौदा। पत्नी से आपसी विवाद में दिल्ली में रह रहे पति ने जहर खाकर जान दे दी। इससे दुखी पत्नी ने भी जहर सेवन कर लिया। दोनों की मृत्यु की खबर दिल्ली पुलिस ने बलौदा में रह रहे स्वजन को दी है।

दिल्ली में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली के डिफेंस कालोनी थाना इलाके के हुडको प्लेस में बलौदा वार्ड नंबर 2 निवासी शिवपाल ओग्रे जनपद के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका मंझला बेटा अजयपाल (37) दिल्ली एयरपोर्ट में आपरेशनल अधिकारी थे। उनका विवाह मोनिका (32) से गत वर्ष 31 अक्टूबर को रायपुर में हुआ था। पति- पत्नी दिल्ली में रहते थे। गुरुवार की सुबह मोनिका सोकर उठी तो उसके पति बेहोश थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।











आपसी विवाद में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान
वह आसपास के लोगों की मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मृत्यु के बाद मोनिका अपने घर आई और अंदर से दरवाजा बंद कर उसने भी जहर पी ली। पड़ोसियों ने जब दरवाजा बंद देखा तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर मोनिका का शव बाहर निकाला गया। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने बलौदा पुलिस को दी।

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पति-पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दिल्ली पुलिस से मिलने पर मृतक के भाईयों को दी गई है। सूचना मिलने पर उनके भाई और अन्य रिश्तेदार दिल्ली रवाना हुए हैं। बहरहाल बेटा, बहू की मौत की खबर से स्वजन स्तब्‍ध हैं। घर में शोक का माहौल है। तीन भाईयों में अजयपाल मंझला था। शनि ओग्रे सबसे बड़ा और लोकपाल छोटा भाई है। बड़ा भाई रायपुर में किसी कंपनी में काम करते हैंI जबकि छोटा भाई बलौदा में ही खेती किसानी करते हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here