CG NEWS: युवती, बच्चा और खरगोश की मिली लाश : युवती का मुंह बंधा मिला, ठूंस दिया था कपड़ा… आखिर इतनी निर्दयता का क्या है राज

0
88

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक बच्चे और युवती की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं मृतक युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मुंह रस्सी से बांध दिया था। पुलिस को इन दोनों लाशों के पास मरा हुआ खरगोश भी मिला है। आखिर इन दोनों को इतनी बेहरेमरी से किसने मारा आर क्यों ? यह पूरा मामला जांजगीर-चांपा के नैला चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।











गांव वालों ने दोनों की लाश को देखा…पुलिस को दी जानकारी
बता दें, मुड़पार गांव में मुंडा नाले के पास लोगों ने इन दोनों की लाश को कंबल में लिपटे हुए देखा, इसके बाद पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचा और जल्द से जल्द जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि, अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे की लाश पड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि, दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीम ने पहचान पता करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह की जानकरी नहीं मिल पाई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। इसके बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि, लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं और मृतक लड़के को रस्सी से खींचा गया है। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल की बताई जा रही है। जबकि बच्चा सिर्फ 8 साल का है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here