CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर दिल्ली रवाना होंगे…दूसरी सूची को लेकर चर्चा

0
37

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम फिर दिल्ली जाएंगे। लेकिन उससे पहले दिन में वे डोंगरगढ़ जाएंगे और माता बमलेश्वरी के दर्शन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम भूपेश दोपहर 12 बजे कार से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर डेढ़ बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। वहां करीब एक घंटे रुकेंगे और ढाई बजे डोंगरगढ़ से रवाना होंगे और 4 बजे रायपुर सीएम हाउस पहुंच जाएंगे। इसके बाद शाम को साढ़े 6 बजे सीएम विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात पौने 9 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।













कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कल कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होनी है, इसमें बाकी बची 60 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किया जाएगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here