CG News: शादी में आए दो बच्चों को कार ने मारी ठोकर…एक बच्चें की मौत…दूसरा बच्चा घायल…मातम में बदली खुशियां

0
63

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अनियंत्रित कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि,एक बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा घायल हो गया है। इसके बाद घायल बच्चें को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज रहा हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चें का नाम 4 वर्षीय राघव सूर्यवंशी हैं,और घायल बच्चे का नाम 7 वर्षीय अनिक सूर्यवंशी हैं। बताया जा रहा कि, रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने माता – पिता के साथ दोनों बच्चें आए हुए थे। वहीं दोनों बच्चे शादी घर के सामने खेल रहे थे। इस बीच एक अनियंत्रित कार ने खेल रहे दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि,एक बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा घायल हो गया है। इसके बाद घायल बच्चें को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here