CG News : बीजेपी नेता की लाश सदिंग्ध हालत में पुल के नीचे मिली, मचा हड़कंप, सुबह 4 बजे घूमने निकले थे, सिर पर चोट के निशान, लाश के पास से मिले जूते.. हत्या की आशंका

0
64

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। ढूंढने के दौरान घर से करीब दो किमी दूर पुल के नीचे उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं।वहीं भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला जगदलपुर थाना क्षेत्र का है.











मिली जानकारी के अनुसार , ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। ढूंढने के दौरान घर से करीब दो किमी दूर पुल के नीचे उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

बता दें कि, वर्तमान में बुधराम करटाम भाजपा के जिला मंत्री के पद पर थे। वह किलेपाल के सरपंच बने थे। यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। फिर उन्हें बास्तानार मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। साथ ही दरभा मंडल के प्रभारी का भी उन्हें जिम्मा मिला था। बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वह बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here