CG News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जेल पहरी को मारी टक्कर…मौके पर तोड़ा दम…जांच के लिए पहुंची पुलिस

0
225

जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जेल पहरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। रात ज्यादा होने के कारण लगातार बारिश के चलते कोई मृतक को देख नहीं पाया।

सुबह लोगों के देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही जेल पुलिस हॉस्पिटल आ पहुंची। जहां शव का पीएम कराने में जुट गई है।













मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगरनार पुलिस ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि मारकेल के पास एक युवक का शव देखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद किया है। इसके अलावा जेल पहरी इनेश बक्श 52 वर्ष का शव भी बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं जेल विभाग को सूचित किया गया। जेल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इनेश बक्श मारकेल क्यों गया था। इस बात की किसी को भी जानकारी नहीं है। परिजनों के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा, फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम रूम में रखवा दिया है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here