CG News: ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 मजदूरों की दम घुटने सेे मौत…एक गंभीर रूप से घायल

0
30

मुख्यमंत्री ने ईट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

 

महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.











 

मिली जानकारी के अनुसार ये श्रमिक ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए. इससे 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जब यह देखा तो श्रमिकों को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना की पुष्टि बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने की है.

 

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गढ़फुलझर गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है. वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेके पर दिया था. ईंट पकाने के लिए यहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी 55वर्ष, दशरथ बिसी 30वर्ष, सोना चंद भोई 40 वर्ष, वरुण बरिहा 24वर्ष, जनक राम बरिहा 35 वर्ष और मनोहर बिसी 30 वर्ष काम कर रहे थे. ईंट भट्ठा में रात 12 बजे तक काम चल रहा था. थकान होने के कारण श्रमिक भट्ठा के ऊपर लेट गए थे. इसी दौरान ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घुट गया होगा. हालांकि मौत के असल कारण की जानकारी पीएम के बाद ही पता चल पाएगी.

 

एक परिवार से दो जानें गईं, एक घायल

घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है। इसमें पिता गंगाराम बिसी 55 वर्ष के साथ उसका बेटा दशरथ बिसी शामिल है, जबकि दूसरा बेटा मनोहर बिसी गंभीर रूप से घायल है। इसी तरह मृतकों में सोनाचंद्र भोई 40 वर्ष, वरूण बरिहा 24 वर्ष और जनक राम बरिहा 35 वर्ष शामिल है। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया है। यहां पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने पूरी घटना की जाँच के आदेश दिए है । उन्होंने एसडीएम को तत्काल नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि देने के भी निर्देश दिये। घटना में घायल श्रमिक का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार ईंट भट्ठा में देर रात्रि काम चल रहा था। श्रमिकों से ईंट पकाने के लिए भट्टे के ऊपर ही सो गए। ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत किस कारण हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्डम के बाद पता चलेगी।

मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here