सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस

0
34

कबीरधाम। कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कृष्ण कुमार साहू 6वीं बटालियन (सीएएफ) के जवान थे। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

 











जवान बीते एक साल से सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था। वह सीईओ बंगले में रहता था। मौके पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची हुई है। अभी तक शव को पीएम के लिए नही भेजा गया है। दुर्ग से फॉरेंसिक की टीम आने के बाद पीएम के लिए भेजा जाएगा।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जवान के मोबाइल फोन की डिटेल्स निकाली जा रही है। यह जवान बिलासपुर जिले का रहने वाला है। परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here