उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा पार कर रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 2 की मौत की सूचना है। दो दर्जन से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।





जानकारी के मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि यदि हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बारे में सबसे पहले स्थानीय लोगों को पता चला। कुछ लोग तैर कर बाहर आने में सफल रहे। जबकि कुछ को लोगों ने बचा लिया। 2 दर्जन से अधिक लोग अब भी लापता है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
