रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। सीएम साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विनोद तावड़े का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।
मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री @TawdeVinod जी से सौजन्य मुलाकात हुई।
इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। pic.twitter.com/gQnlIqXKn0
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 2, 2024
मुलाकात के बाद सीएम साय ने विनोद तावड़े की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी विनोद तावड़े जी से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। तावड़े जी कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।”