Bilaspur News : तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की करारी हार…पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मिले 5 वोट…विधायक धर्मजीत समर्थकों की जीत

0
27

 

बिलासपुर। तखतपुर नगर पालिका म भाजपा की तरफ से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को करारी हार मिली है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मात्र पांच पार्षदों ने ही विश्वास जाहिर किया है। इस तरह नगर पालिका तखतपुर में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।











जानकारी देते चले की 12 फरवरी को भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कमीशनखोरी के आरोप लगाकर भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

आज यानी मंगलवार को तखतपुर नगर पालिका के 15 सदस्यीय पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के समर्थन में कुल पांच मत पड़े। जबकि भाजपा के समर्थन में 10 मत पड़े।

बताते चले कि साल 2019 में नगरी निकाय चुनाव के दौरान तखतपुर नगर पालिका का भी चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बराबर यानी 7- 7 पार्षद जीतकर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद वंदना बाला सिंह भी पार्षद बनी। तत्कालीन समय कांग्रेस विधायक के प्रभाव में वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस की 8 पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here