छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मैनपाट में पर्यटकों का बढ़ा रुख

छत्तीसगढ़ November 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मैनपाट में पर्यटकों का बढ़ा रुख

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मैनपाट में पर्यटकों का बढ़ा रुख

अंबिकापुर: तीन दिन की राहत के बाद हिमाचल से चलती ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग में नवंबर मध्य से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जिससे सरगुजा क्षेत्र राज्य का सबसे ठंडा इलाका बन गया।

मौसम में बदलाव के पीछे हवा की दिशा का उत्तर-पश्चिमोत्तर होना और हिमालय व राजस्थान से ठंडी हवाओं का पहुंचना कारण है। इस बदलाव के साथ ही रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ठंड के बढ़ने के साथ ही मैनपाट में पर्यटकों का रुख बढ़ने लगा है। दिसंबर में अधिक ठंड के कारण पर्यटकों की भीड़ आम होती थी, लेकिन इस बार एक सप्ताह पूर्व से ही मैनपाट में पर्यटकों की आवभगत शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग के दोनों मोटल आगामी दिनों तक फुल बुक हैं।

खबर शेयर करें: