छत्तीसगढ़: ठंड अब आख़िरी साँसें गिन रही है! IMD का बड़ा अलर्ट, इन तारीख़ों से बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ January 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़: ठंड अब आख़िरी साँसें गिन रही है! IMD का बड़ा अलर्ट, इन तारीख़ों से बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़: ठंड अब आख़िरी साँसें गिन रही है! IMD का बड़ा अलर्ट, इन तारीख़ों से बदलेगा मौसम

रायपुर/दिल्ली।
देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हड्डियां जमा देने वाली ठंड अब विदाई की ओर बढ़ती दिख रही है, लेकिन जाते-जाते मौसम कई राज्यों के लिए नई मुसीबतें छोड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताज़ा अपडेट जारी करते हुए संकेत दिए हैं कि अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।


⚠️ राहत के साथ खतरा भी! 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक

  • 18-19 जनवरी: पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बारिश

  • 18-20 जनवरी: पंजाब में भी बारिश के आसार

  • 16-21 जनवरी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान में बारिश और बर्फबारी की संभावना

यानि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।


🌡️ किस राज्य में कितना बदलेगा तापमान?

  • उत्तर-पश्चिम भारत: 4 दिनों में तापमान 3-5°C तक बढ़ेगा

  • मध्य भारत: पहले 24 घंटे कोई बदलाव नहीं, फिर 3 दिनों में 2-4°C की बढ़ोतरी

  • पूर्वी भारत: 3 दिनों बाद 2-3°C तापमान बढ़ेगा

  • महाराष्ट्र: अगले 2 दिनों में 2-3°C गिरावट

  • गुजरात: 2 दिनों में 2-3°C बढ़ोतरी


🌁 कोहरे का कहर जारी, कई राज्यों में विज़िबिलिटी शून्य के करीब

IMD ने चेतावनी दी है कि

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड: 17 जनवरी तक बहुत घना कोहरा

  • पश्चिम UP: 18 जनवरी तक

  • पूर्वी UP: 19 जनवरी तक

  • बिहार, बंगाल, असम, मेघालय: सुबह-रात घना कोहरा


🥶 शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट

  • 16-17 जनवरी: हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा में शीतलहर

  • 16 जनवरी: राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी शीतलहर

  • 16 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति


🔔 सावधान रहें!

मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा में सावधानी, कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

खबर शेयर करें: