छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के चुनाव सम्पन्न, रायगढ़ के विवेक सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, रायपुर से गोपाल कृष्ण तावनिया प्रदेश महासचिव निर्वाचित
छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के चुनाव सम्पन्न, रायगढ़ के विवेक सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, रायपुर से गोपाल कृष्ण तावनिया प्रदेश महासचिव निर्वाचित
रायगढ़ टॉप न्यूज 09 मई। छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक दुर्ग में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश भर से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सीए, सीएमए एवं कर सलाहकारों की सक्रिय सहभागिता रही।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के केंद्रीय जीएसटी के तकनीकी सदस्य श्री सतीश अग्रवाल जी उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता श्री मूलचंद जैन जी ने की। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता श्री राजेश्वर राव जी ने की जिसमें जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ वक्ता अधिवक्ता श्री संजय शर्मा जी द्वारा जीएसटी अधिनियम 2017 के प्रावधानों, निरीक्षण, तलाशी एवं जप्ती से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की गई।
अधिवेशन के उपरांत छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी आदरणीय श्री मूलचन्द जैन जी, श्री सुरेश लाल जी, श्री अशोक अग्रवाल जी एवं श्री लढ्ढा जी द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई जिसमे वर्ष 2026-28 हेतु निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया :-
अध्यक्ष- अधिवक्ता विवेक सारस्वत, महासचिव-अधिवक्ता गोपाल कृष्ण तावनिया, उपाध्यक्ष- कमल किशोर साहू, राजेश दीवान , महेंद्र पंसारी, कोषाध्यक्ष- दुर्गा शंकर साहू, सहसचिव-सतीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रचार सचिव- भरत अम्बवानी, अंकेक्षक- सीए अरविन्द चंद सुराना को बनाया गया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु आदरणीय श्री अखिलेश मिश्रा जी, श्री शिव सोनी जी एवं दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमामय रहा। ।
दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक सारस्वत ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय सभी टैक्स बार एसोसिएशन के साथ ही रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग और विश्वास को दिया।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता श्री एम ल सारस्वत, अधिवक्ता राजेन्द्र अग्रवाल, अधिवक्ता प्रभात श्रीवास्तव, अधिवक्ता अल्केश श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुनील अग्रवाल एवं सीए संजय सोनी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने उन्हें सदैव प्रेरित किया।
साथ ही रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष (2026-28) अधिवक्ता संदीप अग्रवाल तथा सचिव सीए अमित अग्रवाल के नेतृत्व, समन्वय एवं अथक प्रयासों ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधिवक्ता विवेक सारस्वत ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूर्ण ऊर्जा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ उनका समर्थन किया। उन्होंने सीए मानस बंसल, सीए नितेश अग्रवाल, अधिवक्ता राम कुमार अग्रवाल, सीए विकास अग्रवाल, सीए गुलशन अग्रवाल, सीए कैलाश अग्रवाल, अधिवक्ता भारत अंबवानी, अधिवक्ता अजय शर्मा, अधिवक्ता अंशुमान श्रीवास्तव, एवं अधिवक्ता प्रकाश नामदेव सहित संगठन के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी।
उन्होंने रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के समस्त वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ टैक्स बार परिवार की एकता, विश्वास एवं समर्पण की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ के कर अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर व्यवसायियों के हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
वास्ते रायगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन
(सीए अमित अग्रवाल)
सचिव