छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियां: 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां पहले करने का फैसला लिया है। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 20 अप्रैल से ही लागू कर दिया गया है।

इस फैसले के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।

मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच चुका है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button