छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद 

छत्तीसगढ़ November 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
 छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद 

 छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद 

रायपुर, 11 नवम्बर 2025. मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

खबर शेयर करें: