CGPSC Results 2024 Out: जारी हो गया सीजीपीएससी 2024 का परिणाम, ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट 

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CGPSC Results 2024 Out: जारी हो गया सीजीपीएससी 2024 का परिणाम, ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट 

CGPSC Results 2024 Out: जारी हो गया सीजीपीएससी 2024 का परिणाम, ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट 

CGPSC Results 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने आखिरकार साल 2024 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है. गुरुवार की देर रात को अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 643 अभ्यर्थियों के नाम हैं. आयोग के मुताबिक ये समेकित मेरिट सूची है. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट कहां और कैसे चेक करें.

छत्तीसगढ़ लोग सेवा आयोग ने( CGPSC 2024 Results) 17 विभागों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था. मुख्य परीक्षा में 3737 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. ये परीक्षा 27 से 29 जून तक हुई थी. जिसमें 643 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. साक्षात्कार के बाद लोक सेवा आयोग ने गुरुवार की देर रात को 643 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है.

देर रात तक इंतजार करते रहे अभ्यर्थी
साक्षात्कार में शामिल हेने वाली अभ्यर्थी परिणामों का देर रात तक इंतजार करते रहे.CGPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी लिस्ट जारी कर दी. पूरी लिस्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. आयोग की ओर से ये भी कहा गया है कि आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में प्राप्तांक 23 प्रतिशत या अधिक है और 33 प्रतिशत से कम को केवल संबंधित आरक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. अभ्यर्थियों के पद आबंटन की कार्यवाही के बाद चयन सूची अलग से जारी की जाएगी.

90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद ज्ञापित किए गए थे. इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल थे. सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं. डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 21 पोस्ट समेत अलग-अलग पोस्ट शामिल हैं.

खबर शेयर करें: