छत्तीसगढ़ कैबिनेट आज हो सकती है बिजली बिल हाफ करने के बड़े फैसले
छत्तीसगढ़
November 14, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ कैबिनेट आज हो सकती है बिजली बिल हाफ करने के बड़े फैसले
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा बिजली बिल आधा करने की घोषणा पर अंतिम निर्णय लेना माना जा रहा है। इसके अलावा, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और अन्य प्रशासनिक व नीतिगत मामलों पर भी विचार किया जाएगा।
कैबिनेट से लिए गए निर्णय राज्य के नागरिकों और किसानों के लिए बड़े प्रभाव वाले साबित हो सकते हैं।