छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट:टॉप 3 में महासमुंद की 2 लड़कियां, संध्या और परीरानी के 594 अंक; मुंगेली के अंशुल शर्मा तीसरे नंबर पर

छत्तीसगढ़ April 29, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट:टॉप 3 में महासमुंद की 2 लड़कियां, संध्या और परीरानी के 594 अंक; मुंगेली के अंशुल शर्मा तीसरे नंबर पर

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट:टॉप 3 में महासमुंद की 2 लड़कियां, संध्या और परीरानी के 594 अंक; मुंगेली के अंशुल शर्मा तीसरे नंबर पर

10वीं में रायगढ़ जिले के 3 छात्रों ने बनाई जगह
महलोई पुसौर के गिरजा प्रधान 5वे स्थान पर
घरघोड़ा के अहसन अली 8वां स्थान पर
बरमकेला के हेमंत पटेल 10वां स्थान

रायपुर. छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है।

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख 21 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें 77.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मैरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल है। राज्य सरकार ने टॉपर्स को डेढ़ लाख देने का ऐलान किया है।

छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं।

यहां देखें लिस्ट

Top 10 High School Merit List

खबर शेयर करें: