लाइफस्टाइल & हेल्थ

नहाय खाय से शुरू होती है छठ पूजा, व्रती करते हैं लौकी-भात का सेवन, जाने कैसे बनाएं ये सात्विक भोजन? 

 















Chhath Puja: नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​​थि को नहाय-खाय पड़ता है। इस साल 25 अक्टूबर 2025 यानी शनिवार के दिन नहाय खाय है। नहाय खाय के दिन व्रती के लिए सात्विक भोजन बनाया जाता है। यानी इस दिन प्याज-लहसुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं किया जाता है। व्रती महिलाएं स्नान, पूजा कर के सात्विक भोजन ग्रहण करती है। नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी और भात (चावल) खाया जाता है। दरअसल, इस दिन लौकी की सब्जी या कद्दू की सब्जी बनाने का प्रचलन है। यह छठ के व्रत का पहला प्रसाद है जिसे व्रती और उसके परिवार वाले वाले ग्रहण करते हैं। इनके बिना छठ का व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि नहाय खाय के प्रसाद में लौकी की सब्जी कैसे बनाएं।

 

लौकी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री: 
1 चम्मच घी , 1 लौकी, चुटकी भर जीरा, आधा कप चने की दाल , हरी धनिया , 1 चम्मच गर्म मसाला

लौकी की सब्जी बनाने की विधि:
पहला स्टेप: पहले एक लौकी को धोकर अच्छी तरह से छील लेंगे। अब उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 1 चम्मच घी में चुटकी भर जीरा और मिर्ची से तड़का देंगे। उसके बाद अब इसमें कटे हुए लौकी के टुकड़ों को मिलाएं।

दूसरा स्टेप: जब लौकी के टुकड़े थोड़े नरम हो जाएँ तो भीगे हुए चने को उसमे मिक्स कर देंगे और गर्म मसाला भी मिला देंगे। अब सब्जी को मध्यम आंच पर पकने दें।

तीसरा स्टेप: जब लौकी पूरी तरह गल जायगी तब उसे धनिया से गार्निश कर देंगे। छठ मैया की तस्वीर के सामने 2 दीयों को जलाएं और लौकी की सब्जी, भाता चावल और केला को चढ़ाएं। विधिवत पूजा करें और फिर उसके बाद इस प्रसाद को ग्रहण करें।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button