खेल

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कब होगा टीम इंडिया का एलान? सामने आई तारीख

ICC Champions Trophy 2025 Indian Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा है कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की तरफ कब टीम इंडिया का एलान किया जाएगा? हाल ही में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलती हुई नजर आई थी, जिससे फैंस का ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी की तरफ नहीं जा रहा था. अब सामने आई रिपोर्ट में बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम सबमिट करने की आखिरी तारीख क्या है.

टाइम्फ ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सभी टीमों को 12 जनवरी तक 15 सदस्यीय अनंतिम (जिसमें बदलाव हो सके) स्क्वाड का एलान करना होगा. हालांकि टीमें 13 फरवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी.

रिपोर्ट में आईसीसी सोर्स के हवाले से कहा गया, “सभी टीमों को 12 जनवरी तक अपने अनंतिम स्क्वाड सबमिट करने होंगे, लेकिन उसमें 13 फरवरी तक बदलाव किया जा सकता है. यह टीमों पर होगा कि वह अपने स्क्वॉड अनाउंस करती हैं या नहीं क्योंकि आईसीसी सबमिट किए जाने वाले स्क्वॉड को 13 फरवरी को रिलीज करेगी.”

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैच खेले जाएंगा. सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी. पहले टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. फिर 06 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी वनडे सीरीज होगी, जिसके जरिए टीम टूर्नामेंट की तैयारी कर सकेगी.

2017 में फाइनल पहुंचकर हारी थी टीम इंडिया



















गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला संस्करण 2017 में खेला गया था, जहां टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार फैंस टीम इंडिया से टूर्नामेंट जीतने की उम्मीद करेंगे.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button