Raigarh: हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र से गूंजा चक्रधर समारोह, माधवरस ने भजनों से बांधा समां

रायगढ़ September 16, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र से गूंजा चक्रधर समारोह, माधवरस ने भजनों से बांधा समां

Raigarh: हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र से गूंजा चक्रधर समारोह, माधवरस ने भजनों से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ चक्रधर समारोह के दूसरे दिन की अंतिम प्रस्तुति माधवरस बैंड ने दी। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे राम हरे राम के मंत्रोच्चार से शुरू हुई प्रस्तुति में भक्ति गीतों के साथ आधुनिक संगीत की धुनें सुनने को मिलीं। बैंड की प्रस्तुति में विदेशी कलाकार भी शामिल रहे। माधवरस ने “जय राधा माधव, जय कुंज बिहारी” से प्रस्तुति को आगे बढ़ाया। इसके बाद “तेरा सुंदर रूप सलौना”, “बम बम लहरी”, महामृत्युंजय मंत्र और “ॐ नमः शिवाय” की प्रस्तुति हुई। इसके बाद “अच्युतम केशवम”, राधा रानी के भजन और “राधे अलबेली सरकार, जपेगा राधे सरकार” जैसे भजनों ने कार्यक्रम को भक्ति भाव से भर दिया।

माधवरस की प्रस्तुति में पारंपरिक भजनों और मंत्रों के साथ रॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक संगीत की धुनें भी शामिल रहीं। संगीत की लय बदलने के साथ मंच पर प्रस्तुति का अंदाज भी बदलता रहा। दर्शक देर रात तक कार्यक्रम से जुड़े रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। माधवरस देश-विदेश के विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुका है। दिल्ली के लालबाग के राजा गणेश उत्सव सहित कई प्रतिष्ठित आयोजनों में प्रस्तुति दे चुके इस बैंड ने चक्रधर समारोह में भी अपनी अलग संगीत शैली प्रस्तुत की। माधवरस की प्रस्तुति के साथ चक्रधर समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबर शेयर करें: