रायगढ़

राष्ट्रीय मंच पर चमका चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय, नाद मंजरी-3 में जीते कई सम्मान

नाद मंजरी सीजन -3 के उद्घाटन समारोह में निर्णायकों की मिली भरपूर सराहना, वरिष्ठ छात्रा कु. सुषमा चौहान “नृत्य विदिशा”एवं ख्याति कुमार मिरी “स्वर कोकिला” सम्मान से विभूषित
रायगढ़ टॉप न्यूज 6 जुलाई। विगत 26 से 29 जून 26 को नाद मंजरी सीजन – 3 (बिलासपुर) का कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर का नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता एवं महोत्सव के रूप में आयोजित हुआ | इस प्रतिष्ठित आयोजन को न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले फाउंडर डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल एवं मयूरी खंडेलवाल एवं नाद मंजरी समिति बिलासपुर द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया |
यह समारोह कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम कोनी, बिलासपुर में संपन्न हुआ | इस समारोह में माइनर, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा ओपन श्रेणियों में संगीत की तीनों विधाओं- गायन, वादन एवं नृत्य के साथ कला (ड्राइंग/पेंटिंग्स) में छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक नगरों से आये लगभग 550 कला साधकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतिया दी | इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के लगभग 106 सदस्यीय टीम शिरकत किये, जिनमे से बहुतायत छात्र / छात्राओं ने विभिन्न विधा के प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार प्राप्त किये |

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, थावे विद्यापीठ के कुलपति विनय कुमार पाठक, न्यायमूर्ती डॉ चन्द्र भूषण बाजपेयी जे.पी, वर्मा कालेज के प्रिंसिपल श्याम लाल निराला, पूर्व विधायक एवं बिलासपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष टाह, समाज सेवी श्री प्रवीण झा, प्रभारी कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा, प्रेस क्लब सचिव श्री संदीप करिहार, समाजसेवी शैलेंद्र कुशवाहा तथा शिवसेना महिला अध्यक्ष श्रीमती रेवती यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट भविष्य की कामना की।

चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तबला, शास्त्रीय एवं सुगम गायन, तंत्र वाद्य, उपशास्त्रीय नृत्य एवं कथक नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में सोलो, युगल एवं समूह प्रस्तुतियाँ देकर रायगढ़ की समृद्ध सांगीतिक परंपरा का प्रभावशाली परिचय कराया। महाविद्यालय के प्रतिभागियों का अनुशासन, प्रस्तुति की गुणवत्ता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र रही एवं खूब इनाम भी बटोरे | महाविद्यालय के गुरुजनो सर्वश्री हरेन्द्र पर्वत, मनीष कुमार, दिनेश राजभर एवं कुं प्रियांशी बिजल्वान एवं प्राचार्या चन्द्रा देवांगन को गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया कु. सुषमा चौहान को कथक नृत्य की प्रस्तुति हेतु नृत्य उदिता एवं ख्याति कुमार मिरी को शास्त्रीय गायन हेतु स्वर कोकिला की उपाधी से सम्मानित किया गया अन्य विद्यार्थियों मे से तबला वादन- एकल (जूनियर ) विनीत साहू – प्रथम, सार्थक बोहिदार- द्वितीय, दीपक नामदेव- द्वितीय, सुब्रत मालाकार- द्वितीय, समी दीक्षित –प्रथम | तबला वादन समूह को प्रथम स्थान प्राप्त किये जिसमे हर्ष चौहान, दाम्भिक खूंटे, उत्सव चकवर्ती, तन्मय सिंह, मिहिर देवांगन रहे, | शास्त्रीय गायन – एकल सब-जूनियर से मोक्ष पटेल- द्वितीय, आराध्या कुमारी सिंह- प्रथम, जूनियर श्रेणी में पलक प्रधान – प्रथम, इती गौतम- द्वितीय, वरिष्ठ श्रेणी – पूनम चंद्रवंशी – द्वितीय, ओपन श्रेणी से उमेश कुमार निर्मलकर -प्रथम, सुगम गायन – जूनियर श्रेणी से रिषित अग्रवाल – द्वितीय, ओपन श्रेणी – संतोष कौर हंसपाल – प्रथम, पूजा झरिया – प्रथम, वीनाश्री अग्रवाल – प्रथम, राहुल अग्रवाल – प्रथम, सुकांत बोहिदार – प्रथम, सीमा गुप्ता – तृतीय, नीतू गुप्ता – प्रथम, सुगम गायन ट्रायो सब-जूनियर वर्ग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमे विभोर उपाध्याय, नैतिक गुप्ता एवं गर्वित कश्यप रहे, गायन समूह उप शास्त्रीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये जिसमे पूजा झरिया, ख्याति कुमार मिरी, इति गौतम, पूनम चंद्रवंशी, पलक प्रधान, आराध्या कुमारी सिंह, चंद्रिका विश्वकर्मा शामिल थे | तंत्र वाद्य वादन के अंतर्गत सिंथेसाइजर – सब जूनियर वर्ग से संकल्प विश्वकर्मा – द्वितीय, अर्नव सिंह – द्वितीय, जूनियर संवर्ग – राशी साहू -द्वितीय, आशीष साहू – द्वितीय, गिटार एकल -ओपन उमेश निर्मलकर – प्रथम, सिंथेसाइजर युगल जूनियर प्रथम आरव केशरवानी एवं रिषभ दास रहे |

उप शास्त्रीय नृत्य माईनर वर्ग तेजस्व देवांगन को प्रथम के साथ आउटस्टैंडिंग परर्फोमेंस ऑफ़ द डे, उप शास्त्रीय नृत्य – एकल माईनर युवराज्ञी बरेठ – द्वितीय, आन्वी देवांगन – प्रथम, कथक नृत्य – एकल सब–जूनियर काम्या विश्वकर्मा- द्वितीय, काव्या पटेल – द्वितीय, उप शास्त्रीय नृत्य सब – जूनियर वर्ग कृतिका साव – प्रथम, माधवी यादव – प्रथम, प्राची सारथी – प्रथम, जूनियर वर्ग -अमिशी गुप्ता प्रथम, निधि महंत प्रथम, अपर्णा गुप्ता द्वितीय, अवनी कोका द्वितीय, सौम्या रोहरा द्वितीय, छवि ठाकुर प्रथम, पलक मिश्रा प्रथम, इशिका सरकार प्रथम, इंजल भारद्वाज द्वितीय, कथक नृत्य एकल जूनियर प्राची गुप्ता प्रथम, सीनियर दान्या देवांगन प्रथम, उप-शास्त्रीय नृत्य ओपन केटेगरी नूपुर देवांगन प्रथम, सीनियर युगल प्रथम आद्या चौधरी एवं आयुषी गुप्ता समूह उपशास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान – जान्हवी राठिया, निष्ठा आदित्य, वंशिका झरिया, हिताक्षी भगत, वान्या कौशिक, राग्वी भगत, जिज्ञासा एन. सारथी, एवं शताक्षी एन. सारथी उप-शास्त्रीय नृत्य सब-जूनियर – प्रथम योगिता पटेल, नव्या सोनी, आलिशा सिदार, आद्या चौधरी, नियती सेठ, माधवी यादव, काम्या विश्वकर्मा शामिल रहे और नाद मंजरी समिति द्वारा इस उपलब्धि के लिये प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त कर सम्मानित हुये व साथ ही अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं महाविद्यालय का नाम रौशन किये | उक्त कार्यक्रम के प्रभारी नैन्सी मिश्रा एवं हेम सागर षडंगी रहे |

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में सतत अभ्यास एवं समर्पण के साथ तैयारी की थी, जिसका उत्कृष्ट परिणाम मंच पर देखने को मिला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता के आगामी चरणों में भी महाविद्यालय के प्रतिभागी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे, उन्होंने कहा कि चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय निरंतर अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध कराने तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा के संवर्धन हेतु सतत प्रयारत है |



















कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक श्री पंकज खंडेलवाल एवं उनकी संपूर्ण टीम का योगदान सराहनीय रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं में महासचिव श्री सुरेंद्र वर्मा, श्री दीपक, श्री तरुण मिश्रा, श्रीमती शगुफ्ता परवीन सहित अनेक स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने पंजीयन, मंच संचालन, अतिथि सत्कार, प्रतिभागी समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन कर आयोजन को सफल बनाया।
इस गरिमामय प्रस्तुति के लिये सेवानिर्वित पोलिटेक्निक कालेज के प्रो, डी, एस, ठाकुर, चक्रधर समारोह रायगढ़ के फाउंडर मेम्बर जगदीश मेहर, कला समीक्षक गणेश कछवाहा, जग्वेदम संगीत महाविद्यालय के संचालक मनहरण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार हरे राम तिवारी, रंग कर्मी युवराज सिंह आजाद. रविन्द्र चौबे, कल्याणी मुखर्जी तथा रायगढ़ के संगीत साधक, स्वजन एवं परिजनों ने आयोजन समिति एवं समस्त प्रतिभागीयों को शुभकामनायें तथा हार्दिक बधाई प्रत्यक्ष तथा फोन के माध्यम से देकर हर्ष व्यक्त किये हैं | यह आयोजन नवीन कलाकारों के लिये एक शानदार मंच साबित हुआ, जहाँ पर साधनारत कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ | निर्णायक मंडल मे रिमझिम सोनी एवं रमा कान्त त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा |
देवलाल देवांगन
चक्रधर कला एवँ संगीत महाविद्यालय, रायगढ़
मों: 9826179451



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button