छत्तीसगढ़

संसद के भीतर बदली ‘पावर टीम’… राज्यसभा में नया पैनल तैयार, छत्तीसगढ़ की एंट्री ने बढ़ाया सियासी वजन

सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उपसभापतियों के पैनल का किया पुनर्गठन, 6 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली।
संसद के गलियारों में एक अहम बदलाव ने सियासी हलचल तेज कर दी है। राज्यसभा के संचालन से जुड़ी ‘पावर टीम’ को नया रूप दिया गया है, जिसमें अलग-अलग दलों के नेताओं को शामिल कर संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उपसभापतियों के पैनल का पुनर्गठन किया है। इस नई समिति में कुल 6 सदस्यों को नामित किया गया है, जो सदन की कार्यवाही के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस पैनल में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को भी शामिल किया गया है, जिससे राज्य की सियासी उपस्थिति को नई मजबूती मिली है।

पुनर्गठित पैनल में भारतीय जनता पार्टी से दिनेश शर्माएस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी को जगह दी गई है। इसके अलावा AIADMK से एम थंबीदुरई और BJD से सस्मित पात्रा भी इस समिति का हिस्सा बनाए गए हैं।

यह पैनल तब महत्वपूर्ण हो जाता है, जब राज्यसभा के सभापति या उपसभापति सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर पाते। ऐसे में इस समिति के सदस्य बारी-बारी से सदन की जिम्मेदारी संभालते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पुनर्गठन में विभिन्न दलों को शामिल कर संतुलन और प्रतिनिधित्व दोनों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम का शामिल होना राज्य के लिए एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।







अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह नई ‘टीम’ संसद की कार्यवाही को किस तरह संचालित करती है और आने वाले सत्रों में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button