छत्तीसगढ़

CGPSC ने 246 पदों पर निकाली भर्ती, आबकारी उप निरीक्षक, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के पद शामिल, जानिए पूरी डिटेल…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 246 पदों पर भर्ती होगी। शुरुआती परीक्षा फरवरी महीने में होगी। इसके लिए 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इस बार 246 पदों पर 17 सेवाओं के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें आबकारी उप निरीक्षक के सबसे अधिक 90 पद, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद और डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएससी का पद नहीं था। पीएसएसी परीक्षा के लिए और ज्यादा जानकारी www.psc.cg.gov.in पर मिल सकेगी।

1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा जून में होगी। मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव होने की संभावना थी, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार जिस पैटर्न पर परीक्षा हुई थी, इस बार भी उसी पैटर्न पर होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button