CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत
छत्तीसगढ़
December 18, 2024
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CG : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर -अभनपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के गुरु कृपा ढाबा के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।