छत्तीसगढ़

CG: सुने मकान से 10 लाख के जेवर चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा

 जगदलपुर. बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक सूने मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

तारागांव निवासी भगवती सरकार और उनके पति सदानंद सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 जून की रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए थे। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। निरीक्षक रवि बेगा और थाना प्रभारी मो तारिक़ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर काम किया। संदेही रुद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी कृष्णा शेट्टी और अविनाश स्वामी के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की।
चोरी का सामान और बिक्री
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण अपने परिचित अजय व्यापारी को दिए थे। अजय व्यापारी ने इन आभूषणों को गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। गलाए हुए सोने के डले भी मिले, जिनकी कीमत 11,19,000 रुपये थी। इसके साथ ही 5000 रुपये नकदी और बिना नंबर की एक पल्सर मोटर भी जब्त की गई।
 

आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कृष्णा शेट्टी, अविनाश स्वामी, रुद्रांचल ठाकुर, अजय व्यापारी और सोनार संतोष सोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button