छत्तीसगढ़

CG News: महिला सब-इंस्पेक्टर लाइन अटैच, रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने लिया एक्शन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर संतरा चौहान पर एक मामले में कोर्ट में चालान पेश करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। युवक प्रवीण सोनी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और एसीबी में शिकायत की। एसीबी द्वारा कार्रवाई न करने पर प्रवीण ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से महिला एसआई को लाइन अटैच कर दिया और मामले की जांच का जिम्मा सिविल लाइन के सीएसपी को सौंपा है। प्रवीण सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि एक केस में एसआई संतरा चौहान आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद चालान पेश नहीं कर रही थीं, जो जमानत के आवेदन के लिए जरूरी था। जब प्रवीण ने उनसे संपर्क किया तो चालान पेश करने के एवज में पांच हजार रुपये मांगे गए। प्रवीण ने इसका वीडियो बनाकर एसीबी में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंततः प्रवीण ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई, जिसके बाद एसआई को लाइन अटैच करने और मामले की जांच के आदेश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

2 Comments

  1. Chương trình hoàn tiền cũng là một chính sách ưu đãi được slot365 casino triển khai nhằm giảm thiểu rủi ro cho người chơi. Với chương trình này, hội viên có thể nhận lại một phần số tiền đã thua trong các trận cá cược. TONY05-15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button