छत्तीसगढ़

CG News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 जगदलपुर। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आसना चौक के पास बीती रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का मेकाज में ही उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को बुला लिया गया है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि कोंडागांव जिले के बनियागाव निवासी तीन युवक रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस आने के दौरान आसना चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गए, इस हादसे में जागेश्वर 25 वर्ष व राम 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वही सामने बाइक पर सवार भी युवक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है। जहां से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button