CG News: पूजा करने मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ November 24, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: पूजा करने मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

CG News: पूजा करने मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

कोरबा। कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जानगर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दो युवती एक्टिवा में सवार होकर पूजा करने शिव मंदिर आई हुई थी पूजा करने के बाद वो घर वापस लौट जिसमें पूजा करने आई एक युवती घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब युवती और उसकी सहेली स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक, जिनके मुंह पर स्कार्फ बंधे हुए थे, अचानक वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर फरार हो गए।

हमलावरों ने युवती को धमकी दी और घटना के बाद मौके से भाग निकले। चाकू लगने से युवती के हाथ में चोट आई, और वह बेहोश हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि पहले से नकाबपोश युवक युक्त का मंदिर से आने का इंतजार कर रहे थे जैसे ही वह मंदिर से नीचे उतरकर ए जो एक्टिव चालू कर ही रही थी इस दौरान हमला कर दिया यूपी के माने तो नकाबपोश सेवक कौन है और किधर से आए हैं इसकी कोई जानकारी नहीं हैदीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि चाकूबाजी की घटना गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए सुराग जुटाने शुरू कर दिए है।

खबर शेयर करें: