CG News: लड़कियों के दो गुट में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ November 14, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: लड़कियों के दो गुट में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

CG News: लड़कियों के दो गुट में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बालोद। लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्राओं का दो गुट आपस में भीड़ गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह घटना शासकीय कॉलेज बालोद में पढ़ने वाली छात्राओं के दोनों पक्षों के बीच हुई। खबर है कि पुलिस ने छात्राओं को हिरासत में ले लिया है और थाने लेकर गई है।

बताया जा रहा है कि शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज की लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें बाल खींचने और लात-घूसे चलाने की घटनाएं शामिल थीं।

इधर कॉलेज प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को फटकार लगाई और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी बुलाया गया।

इस घटना ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और वीडियो के वायरल होने से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

खबर शेयर करें: