CG News: सुरक्षा बलों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ October 28, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: सुरक्षा बलों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

CG News: सुरक्षा बलों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

 

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम शामिल थी।

खबर शेयर करें: