CG NEWS: राइस मिलर एसोसिएशन की हड़ताल हुई समाप्त, अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा मिलर्स जल्द ही कार्य आरंभ करें और सीएमआर कार्य में सहयोग करें।

छत्तीसगढ़ December 17, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
CG NEWS: राइस मिलर एसोसिएशन की हड़ताल हुई समाप्त,  अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा मिलर्स जल्द ही कार्य आरंभ करें और सीएमआर कार्य में सहयोग करें।

CG NEWS: राइस मिलर एसोसिएशन की हड़ताल हुई समाप्त, अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा मिलर्स जल्द ही कार्य आरंभ करें और सीएमआर कार्य में सहयोग करें।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राइस मिलर एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी समस्याओं को सरकार ने गंभीरता से सुना है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मिलकर उन्होंने अपना पक्ष रखा।

सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं। इसके बाद, मिलरों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया और कहा कि अब धान का उठाव शुरू हो चुका है, और वे किसानों के हित में सरकार के साथ खड़े हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि मिलर्स ने सरकार के साथ बकाया भुगतान सहिंत अन्य विषयों का समाधान ना हो पाने पर कार्य ना करने असमर्थता का पत्र प्रदेश एसोसिएशन को लिखित में दिया। प्रदेश एसोसिएशन ने सीएमआर कार्य करने का निर्णय मिलर्स पर छोड़ा था।
हमने मिलर्स के 2022-23 के प्रोत्साहन राशि भुगतान की प्रमुख मांग सरकार के समक्ष रखी जिसमें कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण राज्य सरकार ने 2023-24 के प्रथम किस्त के भुगतान करने का निर्णय लिया।

उन्होंने आगे कहा कि हमें 2023-24 का भुगतान जल्द होने में शंका थी क्योंकि हमारा कस्टम मिलिंग कार्य अपूर्ण था जिसकी जानकारी हमने राज्य सरकार के समक्ष भी रखी। अब सरकार शीघ्र भुगतान का रास्ता बना चुकी है साथ ही 2022-23 के भुगतान पर भी भरोसा दे रही है। हमें भी सरकार पर भरोसा है। प्रदेश एसोसिएशन सभी मिलर्स से निवेदन करता है कि जल्द ही कार्य आरंभ करें और सीएमआर कार्य में सहयोग करें। मिलर्स को सरकार पर भरोसा रख सीएमआर कार्य आरम्भ करना चाहिए । भुगतान संबंधी गतिरोध दूर करने प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री जी विधान सभा अध्यक्ष जी और पूरी सरकार को आभार ।

खबर शेयर करें: