छत्तीसगढ़

CG NEWS: घर में लगी भीषण आगः पूर्व पंचायत सचिव जिंदा जला

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत उमझर में बुधवार सुबह पूर्व पंचायत सचिव के घर भीषण आग लग गई। इस घटना में पूर्व सचिव जिंदा जल गए। वे घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आग पर काबू पाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में पूरा घर जलकर खाक हो गया।

घटना चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार उमझर निवासी पूर्व सचिव ईश्वर सिंह (55 वर्ष) के घर बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैलकर बेकाबू हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने घर में आग लगते देख मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि घर में फंसे ईश्वर सिंह को बाहर नहीं निकाला जा सका।

घटना में ईश्वर सिंह जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही माहेरसोप पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद जले हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी वापस घर पहुंचे, लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर खाक हो चुका था।

आग पर काबू पाने में बड़ी दिक्कत सामने आई, क्योंकि ओड़गी ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और समय पर नियंत्रित नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया है और अन्य संभावित कारणों की भी जांच जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button