CG News: इंजीनियर निलंबित, महिला से अभद्र व्‍यवहार के आरोप में नगरीय प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ November 12, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: इंजीनियर निलंबित, महिला से अभद्र व्‍यवहार के आरोप में नगरीय प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई

CG News: इंजीनियर निलंबित, महिला से अभद्र व्‍यवहार के आरोप में नगरीय प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में उप अभियंता आशीष कुमार शर्मा को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शर्मा पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करने का आरोप है।

मामला नगर पंचायत अभनपुर का है। विभाग से जारी आदेश के अनुसार उप अभियंता शर्मा पर प्‍लेसमेंट कर्मचारियों के साथ ही दुर्व्‍यवहार करने का आरोप लगा है। अभी 29 अक्‍टूबर को शर्मा ने कार्यालय पहुंच कर वहां पदस्थ महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार गाली गलौच कर कार्यालयीन कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि पूर्व में भी महिला कर्मचारियो से दुर्व्यवहार किया गया है जिसका उल्लेख मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका अभनपुर ने किया है। शर्मा द्वारा निकाय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा निलंबन कराने की धमकी दिये जाने साथ ही प्रतिदिन अकारण नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों से कार्यालय में दुर्व्यवहार कर अशांति का वातावरण निर्मित किये जाने का लेख कर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का मांग किया गया है। आशीष कुमार शर्मा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966, छ.ग. नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम 1968 के विपरीत है तथा इनके उक्त आचरण के कारण आशीष कुमार शर्मा, उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 

निलंबन अवधि में शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी एवं शर्मा का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर नियत किया जाता है।

खबर शेयर करें: