CG News: कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ

छत्तीसगढ़ July 7, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ

CG News: कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ

कोरबा. झमाझम बारिश के बीच कोरबा से पटना जा रही राजहंस बस में एक नवविवाहिता ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। बस में सवार अन्य महिला यात्रियों और कंडक्टर की सूझबूझ से मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बस में प्रसव होने के बाद पूरे सफर में खुशी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी प्रसूता सुनती देवी अपने पति के साथ बस से पटना जा रही थी। बस कोरबा से निकलकर रात करीब 11 बजे अंबिकापुर से आगे पहुंची थी, तभी प्रसूता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

 

दर्द बढ़ता देख बस को तत्काल सड़क किनारे रोका गया। बारिश के बीच ही बस में सवार एक अन्य महिला यात्री ने कुछ अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। करीब आधे घंटे के बाद नवजात ने जन्म लिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
प्रसव के बाद बस में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी यात्रियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। आधे घंटे बाद बस बलरामपुर पहुंची तो प्रसूता और नवजात को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों भर्ती हैं।

खबर शेयर करें: