Uncategorized

CG NEWS: आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने और झूठे केश में फसाने की धमकी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

जांजगीर चांपा।  जांजगीर चांपा में नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार थाना किया।  आरोपियों द्वारा जिला दुर्ग में आर्मी भर्ती निकला है जिसमें भर्ती करा देंगे कहकर, लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी किया गया था।

 

दरअसल, प्रार्थी नीतीश कुमार कश्यप निवासी नेगुरडीह थाना नवागढ़ के द्वारा 16 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, की आरोपियों के द्वारा दुर्ग में सेना में भर्ती निकला है कहकर अलग अलग व्यक्तियों से 10,59,000/रुपए की ठगी कर लिए थे, उक्त आरोपियों के द्वारा किसी का नौकरी नहीं लगवाए, प्रार्थी के द्वारा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर, झूठे केश में फसाने की धमकी देने लगे जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/22 धारा 420,506, 34 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में मुख्य आरोपी अर्चना गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी घटना दिनांक से लगातार फरार थे जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर से आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button