छत्तीसगढ़

CG : कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 14 पुलिसकर्मी बनाये गए संदेही, जिसमें कांस्टेबल का भी नाम था शामिल

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लड़का मिला। मृतक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में FIR दर्ज कर 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मृतक कांस्टेबल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। शुक्रवार 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आज सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे से झुलती मिली। आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल ने तड़के सुबह फांसी लगाई होगी। मृतक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ था और महासमुंद जिले के सराईपाली का निवासी था। अनिल रत्नाकर ने 2021 में पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन की थी।

दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 दिसम्बर से जारी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची है, जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल कार्य किया जा रहा है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है। एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में थाने में अपराध दर्ज कराई। लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 3363, 340 2, बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button