बिहार में NDA की जीत पर CG में जश्न, मुख्यमंत्री-मंत्रियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई,
बिहार में NDA की जीत पर CG में जश्न, मुख्यमंत्री-मंत्रियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई,
रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ब्रीफिंग कर मीटिंग में लिये गये फैसलों की जानकारी देंगे।
बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय माना जा रहा है। मतगणना के दौरान जो ताजा रुझान सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए को 200 और महागठबंधन को 37 सीटों पर बढ़त मिलते दिखाई दे रही है।
बिहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को आश्चर्यजनक ढंग से भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है।
मतगणना के रुझान में 91 सीटों पर एनडीए और 37 सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में जाते दिखाई दे रही है। राजनीतक प्रेक्षक और पंडित इसे बिहार में एक बड़े परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं।
CM विष्णुदेव साय ने X पर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिल रही ऐतिहासिक बढ़त जनविश्वास की बड़ी जीत है। एनडीए के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की जीत है। आज मंत्रिमंडल के साथियों के साथ इसकी खुशियां साझा करते हुए मन में एक ही भावना थी, सुशासन पर जनता का यह विश्वास हमें और ज़िम्मेदार बनाता है।