छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर…

 

रायगढ़। रायगढ़ शहर रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और गौरव से सराबोर हो उठा। ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर भाग लिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरती हुई निकली, जिसमें सजीव झांकियाँ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और कर्मा नृत्य ने जनमानस का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उनके शौर्य और तप की झलक दिखाई गई।

गूंजे जयघोष, बही भक्ति की बयार

शहरवासी जय परशुराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु, बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियाँ और विशेष रूप से बुलवाए गए वाद्य दल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।







सप्ताहभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम

शोभायात्रा के पूर्व सप्ताहभर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई, जिसमें महा आरती, भक्ति नृत्य, भजन संध्या और मनोरंजक गेम्स ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया।

समापन पर भावविभोर हुआ ब्राह्मण समाज

शोभायात्रा के समापन पर भक्तों की आंखों में आस्था की चमक और हृदय में गर्व का भाव स्पष्ट झलक रहा था। भगवान परशुराम का यह पावन उत्सव विप्रजनों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बनकर उभरा।

समिति के प्रचार प्रसार मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। दोनों समितियों के समन्वय और नेतृत्व में यह आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button