Raigarh News: मोबाइल दुकान में चोरी का सीसीटीवी, नकाबपोश चोरों ने मोबाइल-कैश किया पार, CCTV फूटेज आया सामने

रायगढ़। रायगढ़ जिला में एक मोबाइल दुकान में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे नए व पुराने मोबाईल को पार कर दिया। जिसका अब CCTV फूटेज सामने आया है। जिसमें करीब 4-5 चोर नजर आ रहे हैं। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुडुमकेला के तेलीपाटा का रहने सेतराम साव 31 साल सड़कपारा मेन रोड में साव कंप्यूटर एंड मोबाइल के नाम से दुकान का संचालन करता है। जहां पिछले दिनों इसके मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी हुई। घटना के बाद अब इस चोरी का CCTV वीडियो सामने आया है।जिसमें 4-5 चोर नजर आ रहे हैं और सभी ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ है। शटर को लोहे के रॉड से तोड़कर चोर दुकान के भीतर घुसे।
इसके बाद एक-एक कर काउंटर व दुकान में रखे मोबाईल को बैग में रखकर पार कर दिया। यही नहीं चोरों की नजर जब CCTV कैमरे में पड़ी तो उन्होंने कैमरा को ले गए, पर इसका DVR वहीं छोड़ गए। जिससे पूरी घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई।
नए-पुराने मोबाईल समेत कैश पार घटना के बाद दुकान संचालक सेतराम ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 फरवरी को दिन भर दुकान चलाने के बाद रात में करीब सवा 8 बजे अपने दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चले गया था।
इसके बाद अगली सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ है। उसने दुकान में सामान का मिलान किया, तो 43 नग नया मोबाइल व 40 नग पुराना मोबाइल, अन्य सामान व गल्ले में रखा कैश 3 हजार नहीं था। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। लगभग 5 लाख की चोरी हुई मामले में सेतराम ने बताया कि दुकान में चोरों ने तकरीबन 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें नया व पुराना मोबाईल के साथ अन्य सामान है।
आसपास पतासाजी की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद FIR दर्ज कराया गया है। अभी तक चोर पकड़ में नहीं आए हैं। आरोपियों की तालाश की जा रही इस मामले में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। CCTV फूटेज खंगाला गया है। घटना के बाद सूचना पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






