रायगढ़

भाटनपाली में हनुमान मंदिर तोड़ने का मामलाः मंदिर तोड़ने वाले 3 लोग पुलिस हिरासत में, जेसीबी मशीन को भी थाने लेकर आई पुलिस

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, अभी स्थिति नियंत्रण में
रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित चर्च में सभा करने आये लोगों पर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है बजरंग दल ने गांव पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया. मंदिर तोड़ने से गुस्साए लोगों ने चर्च तोड़ने का भी प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में मंदिर तोड़ने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है वहीं मंदिर तोड़ने में जिस जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया था उसे भी थाने ले आई है। यहां अब स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के लिए बने मंदिर को तोड़ दिया गया है। नाराज हिन्दू संगठन के लोगों ने क्रिश्चियन समाज पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद विरोध में हिंदू संगठन ने चर्च के क्रॉस को तोड़ दिया। चर्च के ऊपर भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगा दिया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो समझाइश के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। वहीं, सरपंच का कहना है कि, जिसने मंदिर बनाया, वो पहले हिंदू था, अब ईसाई धर्म अपना लिया है। इसलिए उसी ने मंदिर को तोड़ा है। बताया जा रहा है कि हनुमान जी के लिए बने मंदिर में प्रतिमा नहीं है। अभी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि, मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है। इसलिए हिंदू संगठन ने उन्हीं पर मंदिर को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम मौके पर आए, तो एसडीएम ने बताया कि, पट्टे की जमीन पर चर्च बना है। जबकि पटवारी ने बताया कि, जिस जमीन पर चर्च है, वो किसी रोहित शाह की जमीन है।

चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ा
जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। इधर, सरपंच जसकेतन झरिया का कहना है कि, इस मंदिर को निर्मल सारथी ने तब बनवाया गया था, जब वह हिंदू धर्म में था। तबीयत खराब रहने के कारण निर्मल ने धर्म परिवर्तन किया। चंगाई सभा में जाने के बाद ईसाई धर्म अपना लिया। अब उसने खुद ही जेसीबी से मंदिर तोड़ दिया है। पुलिस ने उसे अपने साथ ले गई है।

इस मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि,गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने स्थित मंदिर को जेसीबी से तोड़ा गया है जिससे लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची जिसका विरोध दर्ज कराने बजरंग दल के कार्यकर्ता व अन्य लोग पहुंचे थे। यहां पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मंदिर तोड़ने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है उनको थाना में रखा गया है। वहीं जेसीबी मशीन जिसका उपयोग मंदिर तोड़ने में किया गया था उसे भी थाना ले जाया गया है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है इस मामले में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

वहीं बजरंग दल के लोगों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि यहां अवैध चर्च का निर्माण हो रखा है और यहां आस-पास के लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराया जाता है। गांव वालों के मना करने के बाद भी जबरन जेसीबी से मंदिर को तोड़़ा गया। बजरंग दल ने मांग की है कि अवैध रूप से बने इस चर्च को तोड़ा जाए।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button