छत्तीसगढ़

यूपीएससी परीक्षा से पहले ओपी चौधरी का बड़ा संदेश, बोले- यही तय करेगा भविष्य की दिशा

अभ्यर्थियों से कहा- डर नहीं, आत्मविश्वास लेकर जाएं परीक्षा हॉल; मेहनत कभी बेकार नहीं जाती

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संदेश चर्चा में आ गया है। लाखों अभ्यर्थियों के बीच बढ़ते दबाव और तनाव के माहौल में उन्होंने ऐसा संदेश दिया है, जिसने प्रतियोगी छात्रों का मनोबल बढ़ा दिया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की असली परीक्षा है। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों ने लंबे समय तक कठिन मेहनत और लगातार संघर्ष किया है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि अब घबराने का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का समय है। ओपी चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को और अधिक मजबूत, सक्षम और अनुभवी बनाती है।

वित्त मंत्री ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी निष्ठा तथा धैर्य के साथ परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती और हर संघर्ष भविष्य की सफलता का रास्ता तैयार करता है।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया कि उनका परिश्रम निश्चित रूप से सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button