छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, कल राजधानी आएंगे शिवप्रकाश और नितिन नबीन… ये नाम रेस में आगे….

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। खबर है कि कैबिनेट विस्तार इसी सप्ताह के भीतर संभव है, और इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश तथा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल, 8 अप्रैल को रायपुर आ रहे हैं।

लंबे समय से अटका हुआ है कैबिनेट विस्तार

बता दें कि 21 दिसंबर 2023 को शपथ ग्रहण के दौरान कुल 11 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई गई थी, जिनमें मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री वर्तमान में कार्यरत हैं। एक पद पहले ही खाली था, लेकिन वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद, उनके मंत्री पद से इस्तीफा देने से मंत्रिमंडल में दो सीटें रिक्त हो गई हैं।

सूत्रों की मानें तो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार के लिए अनुमोदन प्राप्त हो चुका है, और शिवप्रकाश एवं नितिन नबीन संभावित मंत्रियों की सूची लेकर रायपुर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार ने विभिन्न मंडलों और निगमों में नियुक्तियाँ की थीं, जिसके बाद से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि अब मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब जब संगठनात्मक नियुक्तियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं, तो सरकार मंत्रिमंडल को भी पूर्ण आकार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

किन नामों पर हो रही है चर्चा?

मंत्रिमंडल में संभावित चेहरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चा में हैं। इनमें शामिल हैं:

अमर अग्रवाल– पूर्व मंत्री और अनुभवी विधायक
गजेंद्र यादव– वर्तमान विधायक, संगठन के प्रति निष्ठावान
राजेश मूणत– रायपुर पश्चिम से विधायक, पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं
पुरंदर मिश्रा– रायपुर उत्तर से विधायक
धर्मजीत सिंह– जेसीसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक
अजय चंद्राकर– पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ रणनीतिकार



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button